Video: एयरपोर्ट के मजदूर आवास में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे टाटा प्रोजेक्ट्स लेबर कॉलोनी में मजदूरों के लिए बनाए गए आवास में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। पीवीसी पैनल से बने तीन मंजिला आवास में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगीं। आग लगते ही आवास में मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और सभी बाहर निकल आए। आग की चपेट में आने से सामान निकालने के दौरान दो मजदूर निर्मलऔर राहुल झुलस गए। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 09:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: एयरपोर्ट के मजदूर आवास में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे #SubahSamachar