Video: विदेशी सैलानियों ने ऑटो से किया चंबा-किलाड़ का सफर, साच पास पार कर रचा इतिहास
पांगी (चंबा)। जिला चंबा की दुर्गम वादियों में विदेशी पर्यटकों ने पर्यटन का एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जिला मुख्यालय चंबा से होता हुआ विदेशी सैलानियों का एक दल लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर तीन ऑटो रिक्शा में सवार होकर चंबा पहुंचा। वहां से वाया सच्चे जोत होते हुए 14,500 फीट ऊंचे साच-पास को पार कर किलाड़ पहुंचा। यह पहला मौका है जब कोई ऑटो रिक्शा इतनी ऊंचाई वाले साच-पास को पार करने में सफल हुआ है। दुर्गम और खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर ऑटो में सफर कर रहे इन विदेशी पर्यटकों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:44 IST
Video: विदेशी सैलानियों ने ऑटो से किया चंबा-किलाड़ का सफर, साच पास पार कर रचा इतिहास #SubahSamachar
