Video: गोंडा में ईदगाह के सामने घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा गंदा पानी

करीब दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों का आवागमन बाधित रहा। जगह-जगह सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और नगर पालिका के जलनिकासी के दावे पानी-पानी हो गए। पटेल नगर जाने वाले मार्ग पर ईदगाह के सामने घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। जलभराव के कारण आसपास की कई दुकानों और मकानों में गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक कार फंस गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। स्कूलों की छुट्टी के समय जलभराव ने बच्चों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। पानी में छिपे गड्ढों के कारण कई बच्चे फिसलकर गिर पड़े। अभिभावकों को भी बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 09:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: गोंडा में ईदगाह के सामने घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा गंदा पानी #SubahSamachar