VIDEO: इकबाल अंसारी बोले- राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसआईटी पर जताया भरोसा

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर बाबरी मस्जिद के पूर्व पैरोकार इकबाल अंसारी ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि राम मंदिर का चढ़ावा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। देशभर के लोगों ने मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग दिया है, इसलिए श्रद्धालुओं द्वारा भगवान राम के नाम पर चढ़ाए गए धन की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कथित रूप से धन कहां गया, किस तरह गड़बड़ी हुई और इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह उनकी भी मांग है कि मामले की सच्चाई सामने आए और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अंसारी ने कहा, भगवान का पैसा कहीं नहीं जाएगा, भगवान स्वयं अपने पैसे को ढूंढ लेंगे।” उन्होंने उम्मीद जताई कि एसआईटी जांच से पूरे मामले का खुलासा होगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 14:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: इकबाल अंसारी बोले- राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसआईटी पर जताया भरोसा #SubahSamachar