Video: इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा के नए सत्र का शुभारंभ, पदाधिकारियों ने ली शपथ
लखनऊ के माल एवेन्यू रोड स्थित होटल सराका में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा के नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ एवं नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के प्रति निष्ठा की शपथ ली। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 13:33 IST
Video: इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा के नए सत्र का शुभारंभ, पदाधिकारियों ने ली शपथ #SubahSamachar
