VIDEO: कड़ी मेहनत लाई रंग, नीट में अंबेडकरनगर के 20 अभ्यर्थियों ने हासिल की रैंक

सीमित संसाधनों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जिले के मेधावी छात्रों ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। जिले के करीब 20 अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रैंक हासिल कर न सिर्फ मेडिकल शिक्षा की राह आसान की है, बल्कि अंबेडकरनगर का नाम भी रोशन किया है। इन छात्रों की सफलता के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासित तैयारी और अभिभावकों व शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है और सफल अभ्यर्थियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है। सफल अभ्यर्थियों में जलालपुर के उस्मानपुर निवासी जफर मोहसिन अब्बास ने 649 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 1545वीं रैंक प्राप्त की। दरगाह किछौछा निवासी मोहम्मद सैफ ने 614 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 6292वीं रैंक और कैटेगरी रैंक 2635वीं हासिल की। वहीं टांडा के धौरहरा निवासी आनंद मिश्रा ने 585 अंकों के साथ ऑल इंडिया 15744 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1786 रैंक हासिल की है। छज्जापुर निवासी उम्मे ऐमन ने 584 अंक और अकबरपुर के गोविंद गणेशपुर निवासी सौरभ साहू ने 578 अंक प्राप्त किए। बसखारी की छात्रा जकिया अंजुम 720 में से 618 अंक अर्जित करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5417 हासिल की है। सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का संज्ञान ले भारत सरकार अंबेडकरनगर। नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के आमरण अनशन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सोनम वांगचुक की बात सुननी चाहिए। नीट पेपर लीक कांड में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। सुलेमपुर परसावां के सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि सोनम वांगचुक ने देश के लिए तमाम कार्य किए हैं। उनकी सेवाओं को ध्यान में रखकर भारत सरकार उनकी बात सुने। अगर शिक्षा मंत्री की भूमिका पेपर लीक कांड में है तो उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। दरगाह किछौछा निवासी मोहम्मद सैफ ने कहा कि शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देना चाहिए। आकाश मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कड़ी मेहनत लाई रंग, नीट में अंबेडकरनगर के 20 अभ्यर्थियों ने हासिल की रैंक #SubahSamachar