Video: लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बुद्धम् शरणं गच्छामि नाटक का हुआ मंचन
गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुद्धम् शरणं गच्छामि नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से गौतम बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा शांति, करुणा और मानवता के संदेश को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों से दर्शकों को बौद्ध दर्शन की मूल भावनाओं से परिचित कराया। मंचन के दौरान बुद्ध के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य, संस्कृति और बौद्ध अध्ययन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल के तहत आयोजित इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक मूल्यों और मानव कल्याण के संदेश से जोड़ने का कार्य किया। कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 14:47 IST
Video: लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बुद्धम् शरणं गच्छामि नाटक का हुआ मंचन #SubahSamachar
