VIDEO: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकली शोभायात्रा, 5180वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

रायबरेली। अग्रवाल सुहृद समाज ने महाराजा अग्रसेन जी की 5180वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जयंती महोत्सव के चतुर्थ चरण में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुइ। शोभायात्रा नोकिया केयर, बेलीगंज से अग्रसेन पार्क तक निकाली गई। अध्यक्ष पवन गुप्ता, सचिव पवन अग्रवाल और कई वरिष्ठ सदस्यों ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं की आकर्षक झांकियां, महाराजा अग्रसेन का भव्य रथ और 18 गोत्रों के बच्चों की सहभागिता ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। जयंती संयोजक मोहित अग्रवाल और अमित अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समाज में समानता और सहयोग का प्रेरणा स्रोत बताया। समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघन सोनकर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बच्चों को उपहार दिए। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी अतिथियों और अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकली शोभायात्रा, 5180वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा #SubahSamachar