VIDEO: महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज ने जौ का चुरमा प्रसाद में बांटा, नेपाल के पूर्व गवर्नर भी रहे शामिल

हर हर बम बम के उद्घोष लगाकर रामनगर कालोनी में भगवान शंकर की बारात शिवालय परिवार के महंत गणेश दास की अगुवाई में निकली। बारात में मुख्य अतिथि के रूप में 1992 में नेपाल के गवर्नर रहे राजकुमार सिंधी नेपाल से आकर शामिल हुए। दीप जलाकर बारात को राजकुमार ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होने कहा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चारों ओर आस्था का सैलाब नजर आ रहा है। उन्होंने योगी मोदी की जमकर सराहना की। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि बारात में शामिल सिंधी ढोल शहनाई पर बाराती जमकर नाचे व डांडिया खेले। बारात का जगह जगह फूलों से सिंधी समाज के लोगों ने स्वागत किया। शिवालय में सैकड़ों की संख्या में सिंधी परिवार ने ज्वार का चुरमा (कुट्टी) बनाकर प्रसाद के रूप में वितरित किया। बारात में राजकुमार मोटवानी, तुलसीदास संगतानी, रामकुमार मोटवानी, कन्हैया लाल, उमेश संगतानी व बड़ी संख्या में महिलाएं व युवक-युवतियां शामिल रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 15:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज ने जौ का चुरमा प्रसाद में बांटा, नेपाल के पूर्व गवर्नर भी रहे शामिल #SubahSamachar