Video: मौलाना पर एफआईआर की मांग को लेकर हजरतगंज थाने पहुंचे हिंदू महासभा कार्यकर्ता

हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को एक मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर हजरतगंज थाने पहुंचे। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि संबंधित मौलाना ने हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इसी मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। शिशिर चतुर्वेदी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: मौलाना पर एफआईआर की मांग को लेकर हजरतगंज थाने पहुंचे हिंदू महासभा कार्यकर्ता #SubahSamachar