Video: मिर्जापुर के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे अली फजल, दिव्येंदु और जितेंद्र कुमार
लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिनेपोलिस अवध मॉल में एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से मिर्जापुर के प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकार अली फजल, दिव्येंदु और जितेंद्र कुमार पहुंचे। कलाकारों को देखने और उनसे मिलने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी। इस दौरान कलाकारों ने प्रशंसकों से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों के पहुंचते ही प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 11:20 IST
Video: मिर्जापुर के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे अली फजल, दिव्येंदु और जितेंद्र कुमार #SubahSamachar
