VIDEO : नहर में गिरा सब्जी खरीदकर लौट रहा बुजुर्ग, लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर बहाव में लापता हो गए

गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र में परशुरामपुर मार्ग पर टैरवा बाजार के पास सोमवार शाम सब्जी खरीदकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग नहर में गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलता रहा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रानीपुर गांव निवासी रंगीलाल (60) सोमवार शाम करीब सात बजे टैरवा बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। छपिया मंदिर के आगे परशुरामपुर मार्ग स्थित नहर के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में लापता हो गए। रंगीलाल के दामाद रोहित भारती ने बताया कि उनके ससुर शाम को बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में नहर के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO : नहर में गिरा सब्जी खरीदकर लौट रहा बुजुर्ग, लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर बहाव में लापता हो गए #SubahSamachar