हापुड़: नेशनल हाईवे 9 पर युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार में दौड़ाई बाइक
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर राजाजी की हवेली के पास युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक से स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। युवाओं की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 09:43 IST
हापुड़: नेशनल हाईवे 9 पर युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार में दौड़ाई बाइक #SubahSamachar
