VIDEO: राजकीय श्री राम चिकित्सालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, संत-महंतों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को रामनगरी अयोध्या में राजकीय श्री राम चिकित्सालय परिवार की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह के संयोजन में निकली यात्रा में अयोध्या के प्रमुख संत महंत एवं चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तिरंगा यात्रा राजकीय श्री राम चिकित्सालय से शुरू होकर हनुमानगढ़ी चौराहे तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” के नारों से गूंजता रहा। यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया यात्रा में प्रमुख रूप से (हनुमानगढ़ी) के धर्मसम्राट महंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत संजय दास जी महाराज, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर गिरीश दास जी महाराज, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर अवधेश दास जी महाराज तथा सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय श्री राम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय मोहन भास्कर, चिकित्साधिकारी एवं समस्त स्टाफ ने यात्रा में सहभागिता की .संत-महंतों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, पंथ और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करता है। ..प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने कहा कि राजकीय श्री राम चिकित्सालय परिवार की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “तिरंगा हम सभी को एक सूत्र में बांधता है। आज की यात्रा के माध्यम से हम सभी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया है।”
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 10:35 IST
VIDEO: राजकीय श्री राम चिकित्सालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, संत-महंतों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश #SubahSamachar
