VIDEO: राम मंदिर सीईओ पद के लिए पूर्व ब्रिगेडियर का तीन घंटे चला साक्षात्कार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सीईओ पद की नियुक्ति को लेकर बुधवार को पूर्व ब्रिगेडियर साक्षात्कार देने पहुंचे। वह सुबह करीब 10:32 बजे राम मंदिर के आद्य शंकराचार्य द्वार पहुंचे पहुंचे और वहां से राम मंदिर में प्रवेश किया। करीब तीन घंटे तक चले साक्षात्कार के बाद वह बाहर निकले। इस दौरान ट्रस्ट के वाहन चालक ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। पूर्व ब्रिगेडियर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे थे। साक्षात्कार के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। सीईओ पद के लिए अब तक प्राप्त आवेदनों और साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर करीब तीन नामों का चयन किया जाएगा। आगामी दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक में सीईओ पद पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसी बैठक में राम मंदिर के पहले सीईओ के नाम की घोषणा भी संभावित है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 10:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: राम मंदिर सीईओ पद के लिए पूर्व ब्रिगेडियर का तीन घंटे चला साक्षात्कार #SubahSamachar