Video: समिट बिल्डिंग से साइबर फ्रॉड के आरोपी युवक-युवतियां हिरासत में, मेडिकल के लिए भेजे गए

लखनऊ के विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक-युवतियों को बाहर निकाला। सभी आरोपियों को पुलिस बस में बैठाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पूरे परिसर में मौजूद रही। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों से साइबर ठगी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: समिट बिल्डिंग से साइबर फ्रॉड के आरोपी युवक-युवतियां हिरासत में, मेडिकल के लिए भेजे गए #SubahSamachar