VIDEO: स्टाफ की गुंडई, मरीज को खून बहने की शिकायत करने पर तीमारदारों को पीटा

महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की गुंडई एक बार फिर उजागर हो गई। यहां सड़क हादसे में घायल होने के बाद वार्ड संख्या 16 में भर्ती पवन पटेल के हाथ में लगे वीगो से खून बहने की शिकायत करने पर स्वास्थ्य कर्मी, इंटर्न व जूनियर रेजिडेंट उग्र हो गए। वीडियो बना रहे तीमारदार को न सिर्फ दौड़ाकर इमरजेंसी के बाहर तक पीटा, बल्कि उसका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों से भी अभद्रता की। मामले में प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने जांच के आदेश दिए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: स्टाफ की गुंडई, मरीज को खून बहने की शिकायत करने पर तीमारदारों को पीटा #SubahSamachar