Video : श्री लेटे हुए हनुमान मंदिर में नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

लखनऊ के चौक स्थित प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर (पंचवटी घाट, निकट पक्का पुल) में बुधवार को नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यसेवादास एवं श्रीमहंत डॉ. विवेक तांगड़ी ने बताया कि महोत्सव के दौरान श्री गणेश परिवार, श्री राधा-कृष्ण, श्री दुर्गा माता तथा अष्ट भैरव की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। आयोजन की शुरुआत शुभ मुहूर्त में मूर्ति स्थापना के साथ हुई। इसके बाद महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 10:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video : श्री लेटे हुए हनुमान मंदिर में नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद #SubahSamachar