VIDEO: वर्दी में ठेके पर शराब पीने पर दारोगा सहित दो हेड कांस्टेबल निलंबित
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एक शराब ठेके पर वर्दी में शराब पीते दो हेड कांस्टेबल सहित दारोगा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें तीनों शराब के ठेके पर शराब पीते दिखाई पड़ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अभिजीत आर. शंकर ने मामले की जांच कराई। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान पुलिस लाइन में तैनात एसआई वीरेंद्र बहादुर, हेड कांस्टेबल पवन व विक्रम के रूप में हुई। जिसके बाद तीनों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों का निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वर्दी की गरिमा धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों को बक्शा नहीं जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 13, 2025, 16:50 IST
VIDEO: वर्दी में ठेके पर शराब पीने पर दारोगा सहित दो हेड कांस्टेबल निलंबित #SubahSamachar
