Video: विद्यालय खुला बच्चों ने पूछा, मैम फिर तो नहीं करेगा कोई कब्जा
राजधानी में गर्मियों की छुट्टियों के बाद राजकीय, सहायता प्राप्त और सभी निजी विद्यालय बुधवार को खुल गए। इस मौके पर विद्यालय पहुंचे बच्चों का स्वागत हुआ। प्रदेश सरकार की ओर से सहायता प्राप्त विद्या बालिका मंदिर के बच्चें पढ़ाई के लिए विद्यालय पहुंचे तो उनका स्वागत टीका लगाकर किया गया। इस दौरान कई बच्चों ने शिक्षकों से पूछा कि मैम अब तो विद्यालय पर कोई कब्जा करने नहीं आएगा। बता दें कि इस विद्यालय में बीते दिनों एडीएम कोर्ट के आदेश पर हजरगंज पुलिस ने विपक्षी पार्टी को कब्जा दिला दिया। जिसके बाद विद्यालय में बेटियों की पढ़ाई पर संकट आ गया था। इस मामले के अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद एडीएम को अपना आदेश स्थगित करना पड़ा था और विद्यालय दोबारा खोले जाने की अनुमति भी देनी पड़ी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:35 IST
Video: विद्यालय खुला बच्चों ने पूछा, मैम फिर तो नहीं करेगा कोई कब्जा #SubahSamachar
