व्यापार सभा श्रीनगर के चुनाव, मतदान जारी
व्यापार सभा श्रीनगर के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बावजूद व्यापारियों में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है। निर्धारित समय पर दोनों मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई और व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचने लगे। चुनाव समिति की ओर से मतदान की सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं। मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य भी केंद्रों पर मौजूद रहे। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तथा विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक भी सक्रिय नजर आए। मतदान दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 12:27 IST
व्यापार सभा श्रीनगर के चुनाव, मतदान जारी #SubahSamachar
