गांव के मुख्य रास्ते पर जल भराव लोगों का निकलना हुआ दुश्वार

मैनाठैर के गांव मिलक गुरैर में लंबे समय से गांव के मुख्य रास्ते पर जल भराव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है महिलाओं पुरुषों का निकलना दुश्वार हो गया है ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से पशुओं के लिए चारा लाने के लिए कब्रिस्तान व श्मशान घाट पर जाने के लिए बीमार मरीज को ले जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बरसात के मौसम में कई बार रास्ते के किनारे लगे बिजली के पोल में करंट उतर गया जिससे बच्चे भी चपेट में आने से झुलस गए। ग्रामीणों का कहना है कि रिश्तेदार आने से बचते हैं क्योंकि उनके वाहन घर तक नहीं पहुंच पाते हैं कई बार ग्राम प्रधान व ब्लाक के अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 06:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गांव के मुख्य रास्ते पर जल भराव लोगों का निकलना हुआ दुश्वार #SubahSamachar