हांसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत
हांसी में सोमवार शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को होने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी थी। अब इस बारिश से फसलों को नई जान मिलेगी और सिंचाई की जरूरत भी कुछ हद तक कम होगी। स्थानीय निवासी गौरव सैनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। आज हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है और किसानों की फसलों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि आगे भी अच्छी बारिश होती रही तो कृषि उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:01 IST
हांसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत #SubahSamachar
