VIDEO: डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाया धमाल, जमकर खेला गरबा

आगरा में शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से अतिथि वन में डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सज धजकर आईं महिलाओं ने गरबा और अन्य गीतों पर जमकर डांडिया रास किया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी व अन्य खेलों का भी आयोजन किया गया। मंडल की संरक्षिका उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से हमारी परंपरा और संस्कृति बनी रहती है। महिला मंडल हर त्योहार पर कोई न कोई ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2025, 20:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाया धमाल, जमकर खेला गरबा #SubahSamachar