करनाल: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार के प्रति किया गया जागरूक
मूनक खंड कार्यालय में मंगलवार को प्रेरणा महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ अमित कुमार जिला परिषद ने शिरकत । उनके साथ बीडीपीओ उम्मेद सिंह एसडीओ जगबीर सिंह , वाइस चेयरमैन अजय कुमार,एससीपोओ रवि कुमार,सरपंच ओम प्रकाश,जसबीर सिंह,करमचंद बल्ला, राजेंद्र मोर माजरा , बैंक मैनेजर केनरा बैंक बाल, गगसीना पीएनबी बल्ला ,सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मूनक और खंड कार्यक्रम प्रबंधक चिराव , कुलदीप सिंह ने भाग लिया। सशक्तिकरण व विकास कार्यों पर चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ समूह की महिलाओं द्वारा रिबन कटवा कर व दीप प्रज्वलित करवा कर करवाया गया । वह मुख्य अतिथि को पौधा देकर स्वागत किया गया आम सभा के दौरान सीएलएफ की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साँझा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। सीईओ जिला परिषद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीड हमारी महिला समूह है। प्रशासन हर कदम पर आपके स्वरोजगार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कई महिलाओं इससे जुड़कर अपने परिवार के रोजगार में पूरा सहयोग कर परिवार की उत्थान में भी अहम भूमिका निभा रही है। महिलाओं द्वारा छोटे-छोटे उद्योग, दुकान व अपने हाथों से सामान तैयार कर बाजार में लाकर अच्छे दाम कमा रही हैं। ग्रुप की पदाधिकारी वित्तीय समावेशन और रिवाल्विंग फंड व कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के सही उपयोग पर जोर दिया ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर कविता ने पिछले वित्तीय वर्ष में समूहों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया। सम्मान उपलब्धियां सभा में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह व समूह सखियों और ड्रोन दीदी को बैंक मित्रा को सम्मानित किया गया । जिला कार्य कम सहायक रेनू शर्मा ने तकनीकी बारीकियां और सरकारी योजनाओं के साथ जुड़वा के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे समूहों से जुड़कर उनके जीवन में सामाजिक आर्थिक बदलाव आया है ।उपस्थित कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम संगठनों की पदाधिकारी बैंक सखी, कृषि सखी और भारी संख्या स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे । समूहों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया प्रेरणा महिला कमेटी के सदस्यों ने निशा ने मंच संचालन किया। राजबाला ,कविता कृष्णा प्रेरणा महिला क्लस्टर फेडरेशन का ब्योरे की जानकारी दीं। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए प्रेरणा महिला क्लस्टर फेडरेशन की कमेटी सदस्य नीलम, माया, कृष्णा, राजबाला, कविता ,सुषमा मीना आदि ने सहयोग किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 13:49 IST
करनाल: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार के प्रति किया गया जागरूक #SubahSamachar
