रेलवे लाइन की पुलिया की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने का काम शुरू
नजीबाबाद रेलवे लाइन पर बनी पुलिया में ट्रैक के पत्थर जाने से रोकने के लिए दोनों तरफ 30-30 मीटर लंबी दीवार बनाई जा रही है। इसकेे बन जाने से रेलवे लाइन भी सुरक्षित रहेगी। मायापुरी मोहल्ले के सामने गजरौला-नजीबाबाद रेलवे लाइन पर पुलिया बनी है। जिससे मायापुरी समेत कई मोहल्लों का पानी बूढ़ेे बाबू के तालाब में जाता है। बारिश होने पर पानी का बहाव इस कदर तेज होता है कि पुलिया को भी खतरा हो जाता है। दो साल पूर्व पुलिया बारिश में दरक गई थी। इससे लाइन को भी खतरा बन जाता है। इस खतरे को दूर करने के लिए लाइन के दोनों तरफ 30-30 मीटर लंबी दीवार बनाई जा रही है। जिसका काम रविवार को शुरू कर दिया गया। चांदपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) सादिक का कहना है कि दीवार बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा। इसके बन जाने से ट्रैक के पत्थर बारिश में पुलिया के अंदर नहीं जाएंगे। पानी का मार्ग अवरुद्ध नहीं होगा तो रेलवे लाइन भी सुरक्षित रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 19:38 IST
रेलवे लाइन की पुलिया की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने का काम शुरू #SubahSamachar
