VIDEO: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में गूंजे ठहाके, निरोगी काया का संकल्प
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा के एकलव्य स्टेडियम में रविवार सुबह योग शिविर में हंसी के ठहाके गूंजे। पद्मासन सहित विभिन्न योग क्रियाएं की गई। कतारबद्ध होकर एक साथ पांच हजार लोगों ने योग किया। वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आयोजित शिविर में स्टेडियम में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि रहे। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह जी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रदीप भाटी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जनपद और नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिओम योग अभ्यास में शामिल रहे। सभी ने नियमित योग से निरोगी काया का संकल्प लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 06:50 IST
VIDEO: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में गूंजे ठहाके, निरोगी काया का संकल्प #SubahSamachar
