अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मैराथन आयोजित, आमजन व खिलाड़ियों ने की सहभागिता
उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नेहरू स्टेडियम से योग मैराथन का आयोजन किया गया। आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन को भीम अवार्डी पूनम तनेजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला में योग दिवस आयोजन के नोडल अधिकारी एवं एएलसी कुशल कटारिया सहित खेल एवं आयुष विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 13:55 IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मैराथन आयोजित, आमजन व खिलाड़ियों ने की सहभागिता #SubahSamachar
