VIDEO: प्रेम प्रसंग में मारी थी युवक को गोली...कैमरे में कैद हुई घटना, देखें वीडियो
दिवाली की दोपहर प्रेम प्रसंग के एक मामले में फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के चौकीदार के बेटे मानवेंद्र उर्फ मोनू (18) को गोली मारे जाने की घटना में बड़ा मोड़ आ गया है। इस वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी की निकली है। पुलिस ने आरोपी हमलावरों सुमित और संजय को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, रिवॉल्वर के अनुचित रखरखाव के लिए जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घटना का अब वीडियो भी सामने आया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2025, 07:52 IST
VIDEO: प्रेम प्रसंग में मारी थी युवक को गोलीकैमरे में कैद हुई घटना, देखें वीडियो #SubahSamachar
