Agra News: विलेजर फुटबॉल क्लब श्यामो और थ्राइव फुटबॉल क्लब बने विजेता
आगरा। गांव लोधई के मीना बाजार मैदान में रविवार को फुटबॉल मैच खेले गए। अंडर-12 के मुकाबले में थ्राइव फुटबॉल क्लब और अंडर-14 के मैच में विलेजर फुटबॉल क्लब श्यामो विजेता बना। अंडर-14 का पहला मैच विलेजर फुटबॉल क्लब श्यामो और केंद्रीय विद्यालय सदर की टीम के मध्य खेला गया। इसमें विलेजर फुटबॉल क्लब श्यामो की टीम विजयी रही। बेस्ट डिफेंडर विक्रम, बेस्ट कीपर अनंत, कप्तान मोनू रहे। दूसरा मुकाबला अंडर-12 में थ्राइव फुटबॉल क्लब राजपुर और विलेजर फुटबॉल क्लब श्यामो के मध्य खेला गया। मैच थ्राइव फुटबॉल क्लब ने जीता। बेस्ट स्ट्राइकर कार्तिक, बेस्ट डिफेंडर रणवीर और कप्तान वीर रहे। राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच मोनू, कोच मनोहर, राकेश लोधी, अनेक सिंह मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 02, 2026, 03:00 IST
Agra News: विलेजर फुटबॉल क्लब श्यामो और थ्राइव फुटबॉल क्लब बने विजेता #VillagerFootballClubShyamoAndThriveFootballClubEmergedWinners #SubahSamachar
