विमल नेगी मौत मामला: सीबीआई चार्जशीट में फर्जी कंपलीशन सर्टिफिकेट और दस्तावेजों में हेरफेर का खुलासा
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले को लेकर दाखिल चार्जशीट में कथित दस्तावेजों में गड़बड़ी और आपराधिक साजिश रचने के गंभीर पहलु शामिल किए हैं। दावा किया गया है कि पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना में अधूरे कार्य को पूरा दर्शाने और ठेकेदार के पक्ष में भुगतान करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से निर्णय लिए गए। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार परियोजना में वास्तविक प्रगति और आधिकारिक रिकॉर्ड के बीच अंतर होने के बावजूद कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 19:14 IST
विमल नेगी मौत मामला: सीबीआई चार्जशीट में फर्जी कंपलीशन सर्टिफिकेट और दस्तावेजों में हेरफेर का खुलासा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #VimalNegiCase #SubahSamachar
