CM Yogi in Varanasi: VIP रूट नो फ्लाई जोन, अनुभवी पुलिसकर्मियों के साथ नवनियुक्त आरक्षी भी संभालेंगी सुरक्षा
CM Yogi Varanasi Visit: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की। सीएम के आगमन और प्रस्थान के दौरान वीवीआईपी रुट नो फ्लाई जोन रहेगा। त्रिनेत्र से निगरानी के साथ ही पुलिसकर्मियों की रुफटॉप ड्यूटी रहेगी। नव नियुक्त आरक्षियों की ड्यूटी अनुभवी पुलिसकर्मियों के साथ लगाई जाएगी। उन्हें ड्यूटी से पहले प्रशिक्षण और सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी व्यक्तियों की सघन जांच,तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने और गहन चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। अति विशिष्ट व्यक्ति मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाएगा। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई जाएंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 23:33 IST
CM Yogi in Varanasi: VIP रूट नो फ्लाई जोन, अनुभवी पुलिसकर्मियों के साथ नवनियुक्त आरक्षी भी संभालेंगी सुरक्षा #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
