Sant Kabir Nagar News: एक पखवाड़े का इंतजार, नए उपकेंद्र से शुरू हो जाएगी बिजली आपूर्ति

संतकबरनगर। गर्मी में शहरवासियों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए शहर के मैलानी में 33/11 केवी का नया विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। वर्तमान में नई लाइन बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एक पखवारे में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे इंडस्ट्रीयल एरिया सहित शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विद्युत निगम लगातार प्रयास कर रहा है। जहां जर्जर तार व पोल बदले गए हैं, वहीं मैलानी में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। करीब पांच करोड़ 80 लाख रुपये खर्च कर बनाए गए उपकेंद्र से शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व में गर्मी में औद्योगिक क्षेत्र सहित शहर के मेंहदावल बाईपास, कलक्ट्रेट, बघौली, छोटी सरौली, मड़या, बड़गो आदि क्षेत्रों में ओवरलोड की समस्या बनी रहती थी, जिसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता था, लेकिन अब नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से इन क्षेत्र के लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में नए विद्युत उपकेंद्र को चालू करने के लिए नई बिजली लाइन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत फीडर निर्माण और पोल पर तार लगाने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही उपकेंद्र के पास अंडरग्राउंड केबिल के तार डाले जा रहे हैं, ताकि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा खड़ी न हो सके।00000000000000000000000इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी। इससे जहां उद्यमियों को बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं शहर के मड़या, कलक्ट्रेट, सरौली, मेंहदावल बाईपास, नेदुला, अचकवापुर, बघौली आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी। शहर के मेंहदावल बाईपास निवासी प्रेमचंद्र, राकेश कुमार आदि ने बताया कि नए उपकेंद्र के निर्माण से गर्मी में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 00000000000000000000नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करीब- करीब पूर्ण हो गया है। नए लाइन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि एक पखवारे में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद नए उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।-राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 00:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: एक पखवाड़े का इंतजार, नए उपकेंद्र से शुरू हो जाएगी बिजली आपूर्ति #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar