Rishikesh News: योगनगरी से ब्यासी तक ट्रेन का इंतजार होगा खत्म, 75 फीसदी काम पूरा

- 30 किलोमीटर रेलखंड पर जून 2028 तक ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य, ढालवाला-शिवपुरी सुरंग की खोदाई अंतिम चरण में; चंद्रभागा पुल तैयार, ब्यासी के पुल का 90 प्रतिशत निर्माण पूराऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन से ब्यासी तक रेल सफर का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत में बदलने लगा है। ऋषिकेश-ब्यासी रेल परियोजना के 30 किलोमीटर लंबे रेलखंड का करीब 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने जून 2028 तक ब्यासी तक ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना के तहत सुरंग, पुल और रेलवे स्टेशनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। आरवीएनएल अधिकारियों के अनुसार, ढालवाला से शिवपुरी तक बनने वाली परियोजना की पहली सुरंग की खोदाई अंतिम चरण में है। सुरंग में अब केवल 200 मीटर खोदाई शेष है, जिसे जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सुरंग की लाइनिंग का काम भी जारी है। मार्च 2027 तक सुरंग को रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रैक, सिग्नल प्रणाली और ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरण (ओएचई) लगाने का काम शुरू होगा।पुलों का निर्माण तेजी से, स्टेशन अभी शुरुआती चरण मेंयोगनगरी और ब्यासी के बीच दो पुल बनाए जा रहे हैं। चंद्रभागा नदी पर बना पुल पूरी तरह तैयार हो चुका है और इस पर रेलवे ट्रैक भी बिछाया जा चुका है। वहीं, ब्यासी में दूसरे पुल का करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। इसके अलावा ब्यासी और शिवपुरी में रेलवे स्टेशन बनाने का काम भी जारी है। दोनों स्टेशनों का करीब 15 प्रतिशत निर्माण पूरा हुआ है। फिलहाल स्टेशन भवनों का निर्माण किया जाना है। अधिकारियों का दावा है कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि जून 2028 तक ब्यासी तक रेल संचालन शुरू किया जा सके।- रेलवे परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। योग नगरी रेलवे स्टेशन से ब्यासी तक जून 2028 में ट्रायल रन कराने का है। ओपी मालगुड़ी, उपमहाप्रबंधक, सिविल आरवीएनएल,

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: योगनगरी से ब्यासी तक ट्रेन का इंतजार होगा खत्म, 75 फीसदी काम पूरा #WaitForTrainServiceFromYogNagariToByasiToEndSoon;75%OfWorkCompleted #SubahSamachar