वार्डनामा 19 : वार्डवासी सीवर समस्या से निजात की जोह रहे बाट
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। वार्ड नंबर 18 बदलकर वार्ड 19 हो चुका है। इसमें रहने वाले लोग सीवर समस्या से निजात व सड़कों के निर्माण की बाट जोह रहे हैं। डेयरियों की वजह इस क्षेत्र में सीवर जाम रहा है। इससे बार-बार सीवर ओवरफ्लो होता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।लोगाें का कहना है कि पिछले कार्यकाल में विकास कार्य हुए है लेकिन अभी भी विकास नगर, सेक्टर-23 (पार्ट) में विकास की और जरूर है। निवर्तमान डिप्टी मेयर के पुराने वार्ड 18 में 30 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का दावा किया जा रहा है। साथ ही पांच करोड़ के विकास कार्य अभी जारी है। तीन करोड़ से नए विकास कार्य अभी शुरू होने हैं। विकास नगर में रहने वाले लोगों का कहना है कि पेयजल व सीवर लाइन डालने के बाद कॉलोनियों में सड़कों को उखड़ा कर छोड़ दिया गया है। डेयरियों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। लोग लंबे समय से सीवरों लाइनों की सफाई कराने की मांग कर रहे है।------------विकास नगर में गलियों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हा रही है। नगर निगम के अधिकारी निर्माण कार्य पूरा कराने के कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। -दिनेश, वार्डवासी।--------विकास नगर में सीवर ओवरफ्लो रहता है। नगर निगम ने सीवरों की सफाई के लिए टेंडर तो आवंटित कर दिया है मगर शिकायत के बावजूद ठेकेदार समय पर सीवरों की सफाई नहीं करवाता है। ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ता है। -नरेंद्र, वार्डवासी-------वार्ड में पिछले कार्यकाल में विकास कार्य हुए हैं लेकिन अभी भी कई काम अटके हुए हैं। नगर निगम के अधिकारी निर्माण को सिरे चढ़ाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसके कारण यहां के लोग परेशान हैं। वार्ड के लोगों को जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलानी चाहिए। -जयकंवार, वार्डवासी।-------पुराने वार्ड नंबर 18 में 38 करोड़ से पानी व सीवर लाइन डालने के साथ सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। निकाय चुनाव के बाद भी पहले से पास हुए विकास कार्य शुरू होने हैं। -मनजीत गहलावत, निवर्तमान डिप्टी मेयर, नगर निगम फोटो : सोनीपत के विकास नगर में गली में खोदे गए गड्ढे। संवाद फोटो : सोनीपत के विकास नगर में गली में खोदे गए गड्ढे। संवाद फोटो : सोनीपत के विकास नगर में गली में खोदे गए गड्ढे। संवाद फोटो : सोनीपत के विकास नगर में गली में खोदे गए गड्ढे। संवाद फोटो : सोनीपत के विकास नगर में गली में खोदे गए गड्ढे। संवाद फोटो : सोनीपत के विकास नगर में गली में खोदे गए गड्ढे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 16:51 IST
वार्डनामा 19 : वार्डवासी सीवर समस्या से निजात की जोह रहे बाट #Wardnama19:WardResidentsAreWaitingForReliefFromSewerProblem #SubahSamachar
