UP Weather: वाराणसी में अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम, 20 के बाद मानसून की बारिश के आसार; देखें अपडेट

Varanasi News:वाराणसी में इन दिनों तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रही तीखी धूप के कारण दिन के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सड़क पर चलते समय लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है मानो सामने से गर्म आंच आ रही हो। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे आमजन बेचैन हैं। बुधवार को भी मौसम का यही मिजाज बना रहा। मौसम में आए तेज बदलाव के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 00:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Weather: वाराणसी में अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम, 20 के बाद मानसून की बारिश के आसार; देखें अपडेट #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar