हर जिले में स्थापित होंगे कल्याण गोसदन, कांगड़ा से होगी शुरुआत : अनुराग

सुंदरनगर के गोसदन की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए राज्यसभा सांसदसंवाद न्यूज एजेंसीसुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश में गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अब हर जिले में व्यवस्थित कल्याण गोसदन स्थापित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत जिला कांगड़ा से होगी। यह बात राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने सुंदरनगर स्थित कल्याण गोसदन के दौरे के दौरान कही। उन्होंने गो सदन की व्यवस्थाओं, रखरखाव और स्वच्छता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की कार्यप्रणाली को प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपनाया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा बीड़ में भी इसी तर्ज पर गोसदन स्थापित करने की योजना है। सांसद ने गो सदन के विकास कार्यों के लिए अपनी विवेकाधीन निधि से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने गो सदन को 5100 रुपये भेंट किए और प्रत्येक गो सेवक को 100 रुपये देकर उनके सेवा भाव की सराहना की।गो सदन के संस्थापक सदस्य उमेश गौतम ने प्रदेश के अन्य जिलों में गो सदन स्थापित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संस्थान इस दिशा में अपने अनुभव और तकनीकी जानकारी भी साझा करेगा, ताकि प्रदेश में गो संरक्षण की बेहतर व्यवस्था विकसित की जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हर जिले में स्थापित होंगे कल्याण गोसदन, कांगड़ा से होगी शुरुआत : अनुराग #Welfare-oriented'Gosadans'(cattleShelters)WillBeEstablishedInEveryDistrict #StartingWithKangra:Anurag #SubahSamachar