पश्चिम एशिया संघर्ष: ईरान का बहरीन की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर भीषण हमला, ड्रोन से मचा दी तबाही

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष ने कुछ ही दिनों में लेबनान, खाड़ी देशों और वैश्विक ऊर्जा बाजारों तक असर डाल दिया। इसी बीचबहरीन की सरकारी तेल कंपनी ने सोमवार को अपने शिपमेंट के लिए फोर्स मेज्योर की घोषणा कर दी। दरअसल,ईरान के हमले में उसकी रिफाइनरी में आग लग गई थी। बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने अप्रत्याशित घटना (फोर्स मेज्योर) की घोषणा की, जो एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसके तहत असाधारण परिस्थितियों के कारण कोई कंपनी अपने संविदात्मक दायित्वों से मुक्त हो जाती है। कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशियामें चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष और हाल ही में उसके रिफाइनरी परिसर पर हुए हमले से कंपनी के संचालन प्रभावित हुए हैं। उसने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय मांग को अभी भी पूरा किया जा सकता है। (यह खबर अपडेट हो रही है।)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



पश्चिम एशिया संघर्ष: ईरान का बहरीन की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर भीषण हमला, ड्रोन से मचा दी तबाही #World #International #SubahSamachar