West Asia Crisis LIVE: ईरानी शिष्टमंडल अमेरिकी दल से मिले बिना PAK से लौटा, PM शहबाज बोले- बातचीत सौहार्दपूर्ण
इस्राइली सेना के हमलों में गाजा पट्टी में 12 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार, गाजा सिटी में हुए एक हमले में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें दो पुलिसकर्मी थे। बेइत लाहिया में टैंक से हुई गोलाबारी में दो लोग मारे गए। जबकि खान यूनिस में हुए हमले में सात लोगों की जान गई, जिनमें चार पुलिसकर्मी शामिल थे। गाजा के गृह मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में जानबूझकर पुलिस बल को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में बुनियादी व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास कमजोर हो। चश्मदीदों ने बताया कि खान यूनिस में एक हमले में शादी हॉल के पास पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया। इस्राइली सेना ने भी पुष्टि की है कि उसने गाजा सिटी में एक हमला किया है। जबकि वहां पहले से लागू संघर्षविराम कई बार टूटता रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 01:59 IST
West Asia Crisis LIVE: ईरानी शिष्टमंडल अमेरिकी दल से मिले बिना PAK से लौटा, PM शहबाज बोले- बातचीत सौहार्दपूर्ण #World #International #IranIsraelWar #SubahSamachar
