West Asia LIVE: 'ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका', मार्को रुबियो का बयान
अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत के दौरान खाड़ी देशों के हितों की रक्षा का वादा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन अपने खाड़ी सहयोगियों के हितों को सुरक्षित रखेगा। यह बातचीत पश्चिम एशिया में संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर ईरान के साथ की जा रही है। रुबियो इस समय क्षेत्र के दौरे पर हैं, ताकि खाड़ी देशों को भरोसा दिलाया जा सके। युद्ध के दौरान तेहरान ने इन खाड़ी देशों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था, जिससे तेल और गैस की आपूर्ति भी रुक गई थी। ईरान ने युद्ध के बाद और अधिक आत्मविश्वास दिखाया है। उसने कहा है कि वह इस अहम जलमार्ग पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा। ईरान ने अमेरिका के साथ हुए शुरुआती समझौते को अमेरिका की हार तक कहा है। कुवैत सिटी की यात्रा के दौरान मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश इस पूरे मुद्दे पर एक ही विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश ईरान के साथ स्थायी समाधान को लेकर एक ही दिशा में काम करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 03:45 IST
West Asia LIVE: 'ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका', मार्को रुबियो का बयान #World #International #SubahSamachar
