West Asia LIVE: ईरान से जंग के खिलाफ अमेरिकी सीनेट में प्रतीकात्मक प्रस्ताव पारित, व्हाइट हाउस को झटका

अमेरिकी सीनेट ने एक प्रतीकात्मक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के साथ युद्ध को समाप्त करने की मांग की गई है। यह कदम व्हाइट हाउस के लिए एक नए सियासी झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि व्टाइट हाउस तेहरान के साथ स्थायी समझौते की कोशिश कर रहा है। यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा से पहले ही पारित हो चुका था। अब सीनेट में 50-48 के अंतर से स्वीकार किया गया। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से अमेरिकी सेना को तब तक हटाना होगा, जब तक कांग्रेस स्पष्ट रूप से सैन्य कार्रवाई की अनुमति नहीं देती। यह एक समवर्ती प्रस्ताव है। इसलिए इसे लागू करने के लिए राष्ट्रपतिके हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होती है। इसक कानूनी शक्ति को लेकर अभी भी विवाद बना हुआ है। वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू है। दोनों पक्ष बातचीत के दौर में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस प्रस्ताव को पूरी तरह नजरअंदाज कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 01:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia LIVE: ईरान से जंग के खिलाफ अमेरिकी सीनेट में प्रतीकात्मक प्रस्ताव पारित, व्हाइट हाउस को झटका #World #International #SubahSamachar