West Asia Crisis LIVE: ईरान ने यूक्रेन से हर्जाना मांगा, होर्मुज पर भी अड़ा तेहरान; पश्चिम एशिया में शांति कब?
ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जंग को आज पूरे पांच माह हो चुके हैं। 28 फरवरी को शुरू हुआ ये बहुपक्षीय टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान और अमेरिका ने बीते कई हफ्तों तक एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया। अमेरिकी सेना (सेंटकॉम) की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान ईरान को अपने शीर्ष नेतृत्व के अलावा कई बड़े सैन्य कमांडरों को खोना पड़ा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हुई इस भीषण बमबारी के जबाव में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका का सहयोग करने वाले देशों में बने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जून में ईरान और अमेरिका के बीच 14 सूत्रीय समझौता भी हुआ, जिसके तहत दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और हमले रोकने जैसे अहम बिंदुओं पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच जुलाई में नए सिरे से टकराव शुरू हुआ, जिसमें अमेरिका ने 13 दिनों तक भीषण बमबारी की। फिलहाल दोनों का संघर्ष थमा हुआ है, लेकिन ईरान और यूक्रेन के बीच टकराव की आशंका बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 02:19 IST
West Asia Crisis LIVE: ईरान ने यूक्रेन से हर्जाना मांगा, होर्मुज पर भी अड़ा तेहरान; पश्चिम एशिया में शांति कब? #World #International #SubahSamachar
