Iran Drone Strike: दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, होटल बुर्ज-अल अरब और एयरपोर्ट पर भी अटैक; वीडियो
अमेरिका-इस्राइल की ईरान के खिलाफ छिड़ी जंग का भयानक असर खाड़ी देशों तक दिखाई दे रहा है। बीती रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख शहर दुबई में ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय अधिकारियों की जानकारी के अनुसार ईरान की ओर से भेजे गए कामिकेज ड्रोन दुबई के मशहूर होटल बुर्ज अल अरब और दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास देखे गए। बुर्ज अल अरब होटल को नुकसान दुबई के समुद्र में बने कृत्रिम द्वीप पर स्थित बुर्ज अल अरब होटल के पास एक ड्रोन को वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही मार गिराया। गिरते हुए मलबे से होटल की बाहरी दीवार पर हल्की आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत आग बुझा दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 🚨#BREAKING: The world's iconic Burj Al Arab hotel in Dubai, widely known as the worlds only seven-star rating hotel, has been hit by an Iranian drone, with footage showing flames rising from the property. pic.twitter.com/jhbXS2cgbBmdash; R A W S A L E R T S (@rawsalerts) February 28, 2026 दुबई एयरपोर्ट पर असर दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक हिस्से को भी हल्का नुकसान हुआ है। चार कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एहतियात के तौर पर कई टर्मिनल पहले ही खाली करा लिए गए थे। JUST IN: 🇮🇷🇦🇪 Footage shows another Iranian drone striking close to Burj Khalifa, the tallest building in the world, in Dubai, UAE. pic.twitter.com/zB9cAdYpYUmdash; BRICS News (@BRICSinfo) February 28, 2026 बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन दिखने का दावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बुर्ज खलीफा के पास आसमान में चमकती चीज और धमाके जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि प्रशासन ने बुर्ज खलीफा पर सीधे हमले की पुष्टि नहीं की है। ⚡️ Attack on Dubai: Explosions near Burj KhalifaAn Iranian missile landed in a prestigious area on the artificial Palm Jumeirah island.The area is home to luxurious hotels popular with Russian tourists. One of them caught fire. pic.twitter.com/GPEGtiUE2Omdash; NEXTA (@nexta_tv) February 28, 2026 ईरान के हमले के बाद पूरे यूएई में आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 08:40 IST
Iran Drone Strike: दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, होटल बुर्ज-अल अरब और एयरपोर्ट पर भी अटैक; वीडियो #World #International #IranDroneStrike #WestAsiaWar #IranMissileAttack #BurjKhalif #AttackNearBurjKhalifa #IranIsraelWar #SubahSamachar
