Fainting: आप भी बार-बार हो जाते हैं बेहोशी का शिकार? कहीं ये गंभीर बीमारी तो नहीं
क्या आपको भी अक्सर चलते-चलते अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, शरीर उड़ने जैसे लगता है अक्सर लोग इसे कमजोरी, गर्मी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन बार-बार होने वाली बेहोशी को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। कई बार यह शरीर में बढ़ रही गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार जब कुछ समय के लिए मस्तिष्क तक पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित हो जाता है तो इससे बेहोशी हो सकतीहै। ज्यादातर मामलों में आप कुछ ही मिनटों में सामान्य हो जाते हैं, लेकिन अगर बेहोशी बार-बार हो रही है और इसके साथ सीने में दर्द, सांस फूलने, धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें भी हो रही हैं, तो इसे बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए। बार-बार बेहोशी हो रही है तो समय रहते इसकी जांच और इलाज जरूर करा लें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 17:37 IST
Fainting: आप भी बार-बार हो जाते हैं बेहोशी का शिकार? कहीं ये गंभीर बीमारी तो नहीं #HealthFitness #National #FaintingReasons #SuddenFainting #CausesOfUnconsciousness #LowBloodPressure #बेहोशीकेकारण #अचानकबेहोशहोना #बार-बारबेहोशी #SubahSamachar
