Hearing Loss: कान से सुनाई देना हो गया है कम, क्या हैं इसके कारण? ये गलतियां बढ़ा रही हैं खतरा

क्या आपको भी अब लोगों की आवाज पहले जैसी साफ सुनाई नहीं देती फोन पर लाउडस्पीकर करके बात करना पड़ता है और दूर की चीजें कम सुनाई देती हैं अगर हां, तो तुरंत डॉक्टर से इसकी जांच करा लें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनियाभर में करोड़ों लोग किसी न किसी स्तर के सुनने की समस्या से प्रभावित हैं। बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा तो बढ़ ही जाता है हालांकि अब 30 से कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं, तेज आवाज में ईयरफोन का इस्तेमाल, लगातार शोर-शराबे वाले माहौल में रहना, कान में संक्रमण और डायबिटीज-हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियां कानों की दिक्कतें बढ़ाती जा रही हैं। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को सुनने में दिक्कत महसूस हो रही है, तो इसे बढ़ती उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर टालने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 21:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hearing Loss: कान से सुनाई देना हो गया है कम, क्या हैं इसके कारण? ये गलतियां बढ़ा रही हैं खतरा #HealthFitness #National #HearingLoss #HearingLossSymptoms #Tinnitus #HearingAid #AudiometryTest #सुनाईकमदेना #बहरेपनकेकारण #कानसेकमसुनाईदेना #SubahSamachar