Heart Health Alert: क्या कहती है आपकी कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट? ये रीडिंग दिल की सेहत पर पड़ सकती है भारी
खान-पान की गड़बड़ी का वैसे से पूरे शरीर पर गंभीर असर होता है, पर हृदय स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर काफी ज्यादा देखा जा रहा है। जंक फूड्स, तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने, नमक और चीनी की अधिकता हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली मानी जाती है, जिसका दिल की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल मौजूदा समय की सबसे आम, लेकिन खतरनाक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में तब तकपता ही नहीं चलता कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, जब तक कोई गंभीर समस्या जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या ब्लॉकेज सामने नहीं आ जाती। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है- बैड और गुड। गुड कोलेस्ट्रॉल हार्मोन बनाने, कोशिकाओं की मरम्मत और विटामिन डी के निर्माण में मदद करता है। लेकिन जब रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह धमनियों की दीवारों पर जमा होकर प्लाक बनाना शुरू कर देता है। इससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और हृदय रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 15:33 IST
Heart Health Alert: क्या कहती है आपकी कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट? ये रीडिंग दिल की सेहत पर पड़ सकती है भारी #HealthFitness #National #HighCholesterol #CholesterolControlTips #HeartAttackRisk #HeartDisease #हाईकोलेस्ट्रॉल #कोलेस्ट्रॉलकंट्रोलकैसेकरें #हार्टअटैककाखतरा #SubahSamachar
