इंदौर में आज क्या है खास: आरएसएस का एकत्रीकरण, मुख्यमंत्री अर्बन कान्क्लेव में होंगे शामिल
- आरएसएस का एकत्रीकरण कार्यक्रम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष का समापन कार्यक्रम बुधवार को इंदौर में आयोजित होगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को चरैवेति एकत्रीकरण नाम दिया गया है। - अर्बन कॉन्क्लेव का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक कर शहरी क्षेत्र में निवेश, परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। - भागवत कथा में प्रवचन: शहर के स्टार चौराहे पर भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें इंद्रेश कुमार दोपहर 3 बजे प्रवचन देंगे। - चित्रकला कार्यशाला: चित्रकला से जुड़ी बारिकियों को सीखने के लिए प्रीतम लाल दुआ सभागृह की कला विथिका में सुबह 11 बजे के बाद कार्यशाला। वंदे मातरम महोत्सव के तहत इसे आयोजित किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 00:23 IST
इंदौर में आज क्या है खास: आरएसएस का एकत्रीकरण, मुख्यमंत्री अर्बन कान्क्लेव में होंगे शामिल #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #Dewas #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #SubahSamachar
