Eye Problems: क्या आपकी नजर भी हो गई है धुंधली? डायबिटीज है तो तुरंत करें ये काम
डायबिटीज तेजी से बढ़ता हुआ एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट है। रिपोर्ट से पता चलता है दुनियाभर में 20-79 साल की उम्र के 589 मिलियन (58.9 करोड़) से ज्यादा वयस्क इस बीमारी से जूझ रहे हैं। जिस तेजी के साथ डायबिटीज के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है ऐसे में आशंका है कि साल 2050 तक इनकी संख्या 853 मिलियन (85 करोड़ से ज्यादा) हो सकती है। डायबिटीज को अक्सर लोग सिर्फ शुगर बढ़ने की बीमारी मान लेते हैं, लेकिन जोखिम इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड शुगर शरीर की छोटी-छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और इसका सबसे खतरनाक असर आंखों पर पड़ता है। यही कारण है कि दुनिया भर में अंधेपन के प्रमुख कारणों में डायबिटिक रेटिनोपैथी भी शामिल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 15:32 IST
Eye Problems: क्या आपकी नजर भी हो गई है धुंधली? डायबिटीज है तो तुरंत करें ये काम #HealthFitness #National #DiabetesEyeDisease #DiabeticRetinopathy #DiabetesAndVision #डायबिटीजमेंआंखोंकीसमस्या #डायबिटिकरेटिनोपैथी #शुगरसेआंखोंपरअसर #धुंधलादिखना #SubahSamachar
