Sleep Disturbance: हजारों बीमारियों का घर है नींद की कमी, आपकी नींद पूरी हो रही है या नहीं? ऐसे जानें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखना है, उतना ही जरूरी है रोजाना रात में 7-9 घंटे की अच्छी नींद लेना। नींद केवल आराम का समय नहीं है, बल्कि यह शरीर को रिपेयर करने की प्रक्रिया भी है।अगर किसी कारणवश आप एक रात भी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं तो अगले दिन थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं अगर नींद की यह समस्या अक्सर बनी रहती है तो इसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने से लेकर शरीर में और भी कई प्रकार की दिक्कतों का खतरा हो सकता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती या फिर अनिद्रा जैसी बीमारियों के शिकार होते हैं, उनमें इसके दुष्प्रभाव दिखने लगते हैं। अगर आप भी नींद न आने या अच्छी नींद न ले पाने की समस्याओं से परेशान हैं तो इस बारे में किसी डॉक्टर से मिलकर समस्या का सही निदान और इलाज जरूर कराएं। आइए जानते हैं कि नींद न पूरी होने पर शरीर में इसके क्या लक्षण दिखाई देने लगते हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 19:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sleep Disturbance: हजारों बीमारियों का घर है नींद की कमी, आपकी नींद पूरी हो रही है या नहीं? ऐसे जानें #HealthFitness #National #NeendKiKami #LackOfSleepSideEffects #नींदकमआनेकेकारण #नींदकीसमस्या #SignOfNotGettingEnoughSleep #SleepProblems #नींदनपूरीहोना #SubahSamachar