Health Tips: सिर्फ 20 सेकंड की आदत बचा सकती है कई बीमारियों से, फ्लू हो या कोरोना सब भागेंगे दूर

पिछले एक दशक की सबसे खतरनाक बीमारियों की बात करें तो सबसे पहले ख्याल आता है कोरोना संक्रमण का। इसमें करोड़ों लोग संक्रमण का शिकार हुए और बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। हालांकि कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को एक ऐसी सीख दी, जिसे शायद कभी नहीं भुलाया जा सकता वह है बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी मजबूत करना और हाथों की स्वच्छता पर निरंतर ध्यान देते रहना। भले ही हाल के महीनों में कोविड की एक छोटी सी लहर जरूर आई लेकिन महामारी का खतरा अब पहले जितना नहीं रहा। हालांकि फ्लू, सामान्य सर्दी-जुकाम, नोरोवायरस, पेट के संक्रमण और कई अन्य संक्रामक बीमारियां आज भी हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोग दवाओं, सप्लीमेंट्स और इम्यनिटी बढ़ाने वाले उपायों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन हैंड हाइजीन जैसे सबसे आसान और असरदार हथियार अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। दिनभर में हम मोबाइल, दरवाजों के हैंडल, लिफ्ट के बटन, नोट और न जाने कितनी सतहों को छूते हैं। इन सतहों पर मौजूद वायरस और बैक्टीरिया आसानी से हाथों पर आ सकते हैं। जब यही हाथ बिना धोए आंख, नाक या मुंह को छूते हैं, तो संक्रमण शरीर में प्रवेश कर सकता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हाथों की नियमित सफाई को कई संक्रामक बीमारियों के खिलाफ सबसे असरदार तरीका मानते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Health Tips: सिर्फ 20 सेकंड की आदत बचा सकती है कई बीमारियों से, फ्लू हो या कोरोना सब भागेंगे दूर #HealthFitness #National #HandHygiene #HandWashing #HandWashingBenefits #FluPrevention #InfectionPrevention #हैंडहाइजीन #हाथधोनेकेफायदे #सहीतरीकेसेहाथकैसेधोएं #SubahSamachar